Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! होली के बाद मुंबई-कानपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 02:09 PM IST

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने सूरत से सूबेदारगंज और मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। सूरत से सूबेदारगंज और मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज के बीच यह दोनों स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से अनवरगंज के बीच 11 मार्च से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन
  • भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी गई बड़ी सुविधा
  • होलिकोत्सव और ग्रीष्मकालीन को लेकर चलेंगी ट्रेनें


Indian Railways Special Train: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने होलिकोत्सव और ग्रीष्मकालीन में मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी फर्रूखाबाद जंक्शन से होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09185/09186 मुंबई-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन होंगी। यह ट्रेन 11 मार्च से 25 जून यानि करीब तीन महीने तक यात्रियों की सेवा के लिए संचालित होंगी। इन गाड़ियों में सफर करने वाले लोग अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। सोमवार से ट्रेन की हर क्लास में सीटें के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गया है।

Kanpur Indian Railway

मुंबई से कानपुर के लिए 11 मार्च से चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से हर शनिवार को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल गाड़ी का संचालन 12 मार्च से हर रविवार को आगमी 25 जून 2023 तक होगा।

End of Feed