IRCTC Tour Package: घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। रेलवे यात्रियों के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के तहत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के घूमने का सुनहरा अवसर दे रहा है। यह ट्रेन 21 मार्च से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी। रेलवे मंत्रालय के अधिकारिक बयान के अनुार, यह ट्रेन नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्र को कवर करेगी। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय राज्य इसमें शामिल हैं। यह यात्रा कुल 15 दिनों के लिए रहेगी। इस यात्रा के दौरान प्रसिद्ध डेस्टिनेशन को कवर करेगी।
आईआरसीटीसी लाया है शानदार पैकेज
भारत गौरव ट्रेन से नॉर्थ ईस्ट के इस सफर का नाम 'नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बीयॉन्ड गुवाहटी' रखा गया है। भारत गौरव ट्रेन टूर की दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 21 मार्च 2023 को शुरुआत होगी। गुवाहटी, शिवसागर, असम में जोर्हट और काजिरंगा, यूनाकोटी, त्रिपुरा में अगारतला एवं उदयपुर, नागालैंड में दिमापुर और कोहिमा, शिलांग और चेरीपुंजी आदि जगहों पर यह ट्रेन जाएगी।
