Kanpur: भारत और स्कॉटलैंड मिलकर साफ करेंगे देश की नदियां, जेम्स हटन इंस्टीटयूट के साथ आईआईटी करेगा नए प्रयोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 07:29 PM IST

Kanpur Rivers News : अब नदियों को साफ करने के लिए भारत और स्कॉटलैंड के विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे। आईआईटी के सेंटर फॉर रिवर बेसिन मैनेजमेंट एंड स्टडीज (सी- गंगा) के वैज्ञानिक स्कॉटलैंड के विशेषज्ञों की मदद से नदियों के संरक्षण की परियोजनाओं में आने वाली चुनौतियों का समाधान तलाशेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और स्कॉटलैंड के विशेषज्ञ मिलकर साफ करेंगे नदियां
  • आईआईटी नदी संरक्षण के लिए करेगा नया प्रयोग
  • गंगा और क्लाइड पर्यावरण एवं आर्थिक भागीदारी फोरम का गठन


Indian Rivers: भारत और स्कॉटलैंड के विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक मिलकर दोनों देश की नदियों को साफ करेंगे। मुख्य नदियों से शुरुआत होगी। भारत में गंगा और स्कॉटलैंड में क्लाइड नदी को सबसे पहले संरक्षित किया जाएगा। गंगा और क्लाइड पर्यावरण एवं आर्थिक भागीदारी फोरम का गठन भी किया गया है। यह निर्णय स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित एक कार्यशाला में लिया गया। आईआईटी कानपुर के सेंटर फॉर रिवर बेसिन मैनेजमेंट एंड स्टडीज (सी-गंगा) की ओर से इसका आयोजन किया गया था।

Kanpur Ganga Rivers

भारत-स्कॉटलैंड मिलकर साफ करेंगे नदियां

कार्यशाला में तय किया गया कि सी-गंगा के वैज्ञानिक स्काटलैंड के विशेषज्ञों की मदद से नदियों के संरक्षण की परियोजनाओं में आने वाली चुनौतियों का समाधान करेंगे। स्काटलैंड की क्लाइड और देश में गंगा नदी के संरक्षण और अविरलता को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों ने चर्चा की।

End of Feed