SNK मसाला बेचकर बनाई अकूत संपत्ति, 100 घंटे से छापेमारी जारी; मशीनें गिन रहीं चोरी की रकम

यूपी के कानपुर शहर में पान मसाला कारोबारी नवीन कुरेले के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई जारी है। करीब 100 घंटों से उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उनपर टैक्स चोरी करने का आरोप है।

कानपुर: पान मसाला कारोबारी नवीन कुरेले के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का तीसरा दिन जारी है। अब तक की जांच में 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है, जबकि 12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई हैं।

SNK Pan Masala Businessman Naveen Kurele

(फाइल फोटो)

1000 से अधिक फर्जी कंपनियों का खुलासा, जिनमें से 100+ कंपनियाँ पान मसाला कारोबार से जुड़ी हैं। 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी है। 100 से अधिकारी जांच में अधिकारी जांच में है। फिलहाल, 28 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ है। आई टी टीम नवीन कुरेले के पड़ोसी दीपक कोठारी से भी पूछताछ कर रही है। नवीन कुरेले के बगल में ही है दीपक कोठारी का निवास स्थान है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल तक कारोबार फैला। इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ बुलाए गए।

End of Feed