कानपुर

प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और 6 लोग घायल

कानपुर में आज सुबह मंधना चौकी के पास फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।

Image

फाइल फोटो

Kanpur Road Accident: कानपुर कानपुर में आज सुबह मंधना चौकी के पास भीषण हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा और कार में बैठे 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त कार और ई-रिक्शे को हटवाया। कार सवार लोग प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

कार से महाकुंभ जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार हल्लू सराय संभल निवासी नरेश कार से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी गुड़िया, बेटा आदित्य बेटी कशिश और परिवार की बहु शालू व नैना भी थे। कार को उनका ड्राइवर हर्ष चला रहा था। जब कार जीटी रोड फ्लाईओवर मंधना के पास पहुंची, तभी कार ने आगे चल रहे टमाटर लदे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसके चालक की मौत हो गई।

टमाटर बेचने मंडी जा रहा था मृतक

मृतक की पहचान चौबेपुर निवासी किसान 53 वर्षी मुन्नी लाल कश्यप के तौर पर हुई है। वे ई-रिक्शा से टमाटर बेचने के लिए मंडी जा रहे थे। वहीं अन्य व्यापारी सुमित और ई-रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में कार का ड्राइवर हर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article