कानपुर-झांसी-महोबा में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब, कहीं ट्रेन लाइन टूटने से परेशान लोग, तो कहीं नहीं खुले गाड़ियों के गेट

महाकुंभ मेले का आज अंतिम दिन है। अंतिम शाही स्नान में पहुंचने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु कानपुर, महोबा और झांसी रेलवे स्टेशनों पहुंचने है। यहां श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 का आज अंतिम शाही स्नान है। इस शाही स्नान के साथ महाकुंभ अपने अंतिम पड़ाव है। इस बीच भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे है और कई पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। महोबा, झांसी और कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही मंजर देखने को मिल रहा है। कहीं लाइन टूटने से यात्रा में विलंब देखा गया तो कहीं ट्रेन का गेट न खुलने पर लोग हंगामा करने लगे। वहीं कानपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखा गया। श्रद्धालु अंतिम शाही स्नान में पहुंच के लिए जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

कानपुर-झांसी-महोबा में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब, कहीं ट्रेन लाइन टूटने से परेशान लोग, तो कहीं नहीं खुले गाड़ियों के गेट

महोबा में रेलवे रूट प्रभावित

प्रयागराज-झांसी रेलवे रूट बेलाताल स्टेशन के पास टूटी OHT लाइन के कारण प्रभावित हो गया है। जिसके कारण चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेन बीच रास्ते में रोकी गई। OHT टीम द्वारा रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां लगभग 2 घंटे तक रेल मार्ग प्रभावित रहा और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

End of Feed