कानपुर

Kanpur: नीचे दुकान में लगी भीषण आग, पहले फ्लोर में फंसे 9 लोग और पेट्स; फिर ऐसे...

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग के ऊपर फ्लोर पर रहने वाले 9 लोगों की जान आफत में फंस गई।

Image

कानपुर आग

कानपुर : बजरिया थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में गुरुवार देर रात एक इलेक्ट्रिक शॉप में भी आग लगने से धुंए का गुब्बार मकान के प्रथम तल तक पहुंच गया। इससे बिल्डिंग में रहने वाले 9 लोग और 6 पालतू जानवर फंस गए। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

लपटें देख मची चीख-पुकार

ईटीवी के हवाले से मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे बजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में एक चार मंजिला मकान के भूतल में स्थित इलेक्ट्रिक की शॉप में आग लगने की खबर मिली थी। कुछ ही देर में देखते-देखते आग ने पूरे ग्राउंड फ्लोर को चपेट में ले लिया। पहली मंजिल पर कई परिवार रहते हैं। लिहाजा, आग की लपटें देख चीख-पुकार मच गई।

आग की सूचना मिलने पर एसीपी सीसामऊ, एसएचओ नजीराबाद व एसएचओ बजरिया मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से फायरकर्मियों ने आग बुझाने के साथ सभी फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। आग में 6 पालतू कुत्त भी फंस गए थे, जिन्हें फायरकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article