उन्नाव में डंपर और बाइक की टक्कर से भीषण हादसा, तीन भाइयों की मौत; चालक मौके से फरार

Unnao Road Accident: उन्नाव में एक डंपर से दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें दो जुड़वा भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

Unnao Road Accident: उन्नाव उन्नाव में रविवार रात को बिहार-बक्सर रोड पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक बाइक की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरी बाइक में सवार दो भाई घायल हो गए। तीनों लोग एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे और देर रात में दो बाइक से वापस लौट रहे थे। इस हादसे के बाद डंपर का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Accident

फाइल फोटो

तंदूरी बनाने का काम करते थे मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान बिहार थानाक्षेत्र के मानिकापुर निवासी अरबाज खान (16), उसका जुड़वा भाई आदिल (16) और उनके मौसेरे भाई भगवंतनगर निवासी सरफराज (22) के तौर पर हुई है। दोनों जुड़वां भाइयों का बड़ा भाई अरमान खान और मौसेरा भाई अफताब इस हादसे में घायल हुए हैं। ये लोग शादी समारोह में भट्टी पर तंदूरी बनाने का काम करते थे। रविवार को तीनों युवक रायबरेली के दिग्पालगंज पठई में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। जहां से रात में करीब 2 बजे बाइक से तीनों घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बिहार बक्सर रोड पर सरायं मनिहार में ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक की एक डंपर से टक्कर हो गई।

End of Feed