Flight Ticket: रंगों के त्योहार होली पर बड़े शहरों से घर आने-जाने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रेल गाड़ियां ठसाठस भरी हुई हैं, एसी फर्स्ट क्लास तक में रिजर्वेशन नहीं बचा है। इस अवसर को विमानन कंपनियां भी जमकर भुना रही हैं। दिल्ली, मुंबई या बंगलूरू से कानपुर आने वाली उड़ानों का किराया महंगा हो गया है। फ्लाइट टिकट के रेट ऑफ-पीक सीजन की तुलना में कई गुना तक बढ़ गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जो ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। आशंका यह भी है कि किराये में अभी और भी बढ़ोतरी की जा सकती है।
होली पर हवाई सफर हुआ महंगा
दरअसल, होली पर हवाई जहाज का किराया ढाई गुना तक ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। सात मार्च को बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे ज्यादा महंगा है। जबकि होली का त्योहार मनाकर वापस लौटने का टिकट नौ मार्च से महंगा है, सबसे अधिक महंगा टिकट 12 मार्च को रविवार को है।
