कानपुर में कैंडी बना घातक, गले में फंसने से मासूम ने तोड़ा दम; समय पर नहीं मिल सका इलाज

Kanpur News: कानपुर में चार साल के बच्चे ने कैंडी खाई, जो उसके गले में फंस गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए कई अस्पताल के चक्कर लगाए, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई-

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में चार साल के मासूम के गले में कैंडी फंसने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि रविवार शाम को बर्रा थाना क्षेत्र में बच्चे के गले में फ्रूटोला कैंडी फंस गई। कैंडी के गले में फंस जाने से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह तड़पने लगा। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर कैंडी को निकालने में असमर्थ रहे। कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद भी बच्चे की जान नहीं बच सकी और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

kanpur news.

कानपुर में कैंडी गले में फंसने से मासूम की मौत (सांकेतिक फोटो)

कई अस्पतालों के चक्कर लगाती रही मां

End of Feed