कानपुर

कानपुर में कोलकाता जैसा कांड, नर्स के साथ निदेशक ने किया रेप; नशीला पदार्थ खिलाकर दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोलकाता जैसी घटना सामने आई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के संचालक पर नर्सिंग की छात्रा के साथ रेप और फिर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Kanpur News: कानपुर में एक निजी अस्पताल के निदेशक ने 22 वर्षीय नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आशंका है कि दुष्कर्म से पहले नर्स को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडे ने कहा कि महिला पिछले कुछ महीने से कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही है।

पार्टी में शामिल हुई थी पीड़िता

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार शाम को वह अस्पताल में निदेशक द्वारा दी गई पार्टी में शामिल हुई थी। एसीपी ने कहा कि आरोपी ने उसे आधिकारिक काम के बहाने रात के समय अस्पताल में रुकने के लिए कहा, आधी रात के आसपास उसने उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरदस्ती अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने का अनुरोध करते हुए कहा, निदेशक ने नर्स को बंधक बनाकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नर्स को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसे मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article