Street Dogs Shot: इंसान ने दिखाई हैवानियत, कुत्तों के भौंकने पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 05:25 PM IST

Firing On Street Dogs: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिजनेसमैन ने अपने घर के बाहर दो कुत्तों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने थाने में धरना दिया और आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में बिजनेसमैन ने दो कुत्तों को मारी गोली
  • कुत्तों के भोंकने पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल
  • गुस्साए लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन


Firing On Street Dogs:

Street Dogs Shot

कानपुर में भोंकने पर कुत्तों को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले निर्दयता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। कानपुर में एक दबंग बिजनेसमैन ने भौंकने पर दो कुत्तों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में वेटनरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही हैं। काकादेव थाना इलाके के सर्वोदय नगर का यह मामला है। घटना के बाद गुस्साए लोग थाने पर पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

End of Feed