कानपुर विवि में बनेगा कृषि ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कांफ्रेंस में उत्तर भारत के कृषि वैज्ञानिक बताएंगे फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 03:00 PM IST

Center Of Excellence Of Agriculture: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में कृषि ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। यहां उत्तर भारत की पहली कृषि ड्रोन कांफ्रेंस शुरू हो गई है। तीन दिन की कांफ्रेंस में उत्तर भारत के कृषि वैज्ञानिक फायदे बताएंगे। 15 से अधिक ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर विवि में कृषि ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा
  • कृषि में ड्रोन तकनीक लाएगी क्रांतिकारी परिवर्तन
  • सीएसजेएमयू में उत्तर भारत की पहली कृषि ड्रोन कांफ्रेंस

Agriculture Drone: कृषि में ड्रोन तकनीक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी। यहां कृषि में मदद करने वाले ड्रोन और उससे जुड़ी तकनीक को विकसित करने पर कार्य किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए जो भी सुविधा या मदद की जरूरत पड़ेगी, प्राथमिकता पर वह दी जाएगी।

Kanpur Agriculture Drone

कानपुर में बनेगा कृषि ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

डीआरडीओ के निदेशक डॉ. संजय द्विवेदी के अनुसार, कानपुर ड्रोन टेक्नोलॉजी में सबसे आगे है। ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आईआईटी में भी स्थापित किया जा रहा है। सीएसजेएमयू में कृषि सेक्टर के लिए ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होने से काफी फायदा होगा।

End of Feed