Ayodhya-Anand Vihar Vande Bharat: दिल्ली से अयोध्या के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब भारतीय रेलवे ने 36वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में संशोधन किया है। रेलवे ने ट्रेन संख्या (22425/22426) अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को कानपुर-लखनऊ के अलावा अब अलीगढ़ में भी स्टॉपेज दिया है। मौजूदा समय में यह अत्याधुनिक ट्रेन दो रास्ते में दो रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। अब यह हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पर भी रुकेगी। यह व्यवस्था 16 अगस्त 2024 से लागू होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस
51 जोड़ी सेवाएं
आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन को 18 दिसंबर, 2023 को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसका संचालन और रखरखाव उत्तर रेलवे (एनआर) क्षेत्र द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में देश के विभिन्न मार्गों पर कुल 51 जोड़ी ऐसी ट्रेनें (102 सेवाएं) परिचालन में हैं।
भारत की 36वीं वंदे भारत एक्सप्रेस
भारत की 36वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल (एएनवीटी) और अयोध्या छावनी के बीच संचालित है। ट्रेन 08:20 घंटे में 629 किमी की दूरी तय करती है। यह अमृत भारत एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस के बाद मार्ग पर सबसे तेज़ ट्रेन है। ये दोनों ट्रेनें क्रमशः 10:00 बजे और 10:08 बजे समान दूरी तय करती हैं। रेलवे ने सूचित करते हुए कहा है कि ट्रेन संख्या (22425/22426) अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 16 अगस्त से अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर ठहराव लेगी।
आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत की टाइमिंग
ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करती है और दोपहर 14 बजकर 30 मिनट पर अपने गंतव्य पर पहुंचती है। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 15 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या से रवाना होकर रात 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी।
नए समय सारणी के हिसाब से यह वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी, जबकि ट्रेन संख्या 22425 रात 09 बजकर 33 बजे वापसी में अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट के स्टॉपेज दिए गए हैं।
आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत ट्रेन किराया
आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत ट्रेन का एसी चेयरकार का किराया 1625 रुपये है, जबकि अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनस तक एसी चेयरकार का किराया 1570 रुपये है। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2915 चुकाना होता है।
