Kanpur News: मोमोज से प्यार तो ये Video मत देखना यार, ऐसी हालत में बनते देख उल्टी आ जाएगी

Kanpur News: कानपुर में मोमो लवर्स के होश उड़ाने वाली खबर है। रावतपुर और साकेत नगर में भयंकर गंदगी के बीच बन रहे मोमोज की खेप पकड़ी गई है। डीएम के निर्देश पर 3 फैक्ट्रियां सील, 115 किलो जहरीली चटनी फेंकी गई।

Kanpur Momos: यदि आप भी सड़कों पर मिलने वाले तीखे और चटपटे मोमोज-चटनी के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ करने वाले मोमो निर्माताओं पर प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है। शहर के रावतपुर और साकेत नगर इलाकों में भयंकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों के बीच मोमोज और उसके साथ परोसी जाने वाली तीखी लाल चटनी तैयार की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान टीम ने तीन बड़ी मोमोज फैक्ट्रियों को सील कर पूरी तरह बंद करा दिया। इसके साथ ही, लगभग 115 किलोग्राम दूषित चटनी को जब्त कर नगर निगम के वेस्ट डिस्पोजल यार्ड में नष्ट करवा दिया गया।

End of Feed