कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में नया मोड, ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा या मोहन? पुलिस ने किया साफ

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में शिवम मिश्रा का बचाव पक्ष और पुलिस आमने-सामने नजर आ रहे हैं। एक तरफ शिवम के वकील का कहना है कि घटना के वक्त गाड़ी उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और वीडियो सबूतों के आधार पर साफ किया कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में लैंबॉर्गिनी से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी शिवम मिश्रा के अधिवक्ता ने दावा किया है कि घटना के समय मिश्रा कार नहीं चला रहा था, जबकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान व अन्य सबूतों से यह स्पष्ट है कि गाड़ी मिश्रा ही चला रहा था। मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि गाड़ी मिश्रा के परिवार का चालक मोहन चला रहा था, न कि शिवम।

Kanpur accident (1)

शिवम मिश्रा और उसकी लेम्बोर्गिनी कार (फाइल फोटो)

वकील ने कहा - दुर्घटना के रूप में देखा जाए मामला

कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में ’वीआईपी रोड’ पर अपराह्न करीब सवा तीन बजे 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कार लैंबॉर्गिनी ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए थे। अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार ने कहा, "कार परिवार का चालक चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हम अदालत के समक्ष तथ्य और साक्ष्य पेश करेंगे।" उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि इस मामले को उनके मुवक्किल के खिलाफ सीधे आपराधिक कृत्य के बजाय एक दुर्घटना के रूप में देखा जाए। हालांकि, कानपुर पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब तक की जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि हादसे के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

End of Feed