दारोगा-यूट्यूबर किशोरी को उठा ले गए थे जंगल, आधी रात तक करते रहे गंदा काम; यूपी DGP को नोटिस

कानपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की खबरें सामने आने के बाद एनएचआरसी उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। आयोग ने डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

कानपुर : कानपुर में पिछले दिनों नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में अबतक आरोपी दारोगा को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता के बयान और पहचान पुख्ता करने के बावजूद यूपी पुलिस का रवैया बेहद असंवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रमुख (DGP) राजीव कृष्ण को नोटिस जारी किया है।

Kanpur Girl Gang Rape Case

कानपुर रेप केस का आरोपी दारोगा अमित मौर्य और पत्रकार शिवबरन यादव (फोटो-ट्विटर)

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि खबरों के मुताबिक, आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश पुलिस का उप निरीक्षक है। कहा है कि उसने पांच जनवरी को 14 वर्षीय लड़की के अपहरण और उससे दुष्कर्म की घटना से संबंधित मीडिया पर खबर का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पाया है कि अगर खबर में निहित तथ्य सत्य हैं, तो इससे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठता है। अतः आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed