Kalyan West News: सड़क पर फिल्मी अंदाज में लूट! दो बाइकों से आए चार बदमाश, कर्मचारियों को गिराकर छीने 40 लाख, क्राइम ब्रांच ने 6 को पकड़ा

Kalyan West News: ठाणे के कल्याण पश्चिम में 40 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 36.48 लाख रुपये और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Kalyan West News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम में दिनदहाड़े हुई 40 लाख रुपये की लूट की वारदात का ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को दोपहर करीब 1:05 बजे उल्हासनगर की क्रांति फूड एजेंसी के दो कर्मचारी 40 लाख रुपये की नकदी बैंक ऑफ बड़ौदा, कल्याण पश्चिम शाखा में जमा कराने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। सहजानंद चौक से लालचौकी की ओर जाते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

Kalyan West Robbery

24 घंटे में क्राइम ब्रांच ने खोला वारदात का राज

वारदात के लिए थी पूरी प्लानिंग

बताया जा रहा है कि स्कूटी गिरते ही आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग जबरन छीन लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी और बैंक के करीब पहुंचते ही सुनियोजित तरीके से हमला किया। वहीं लूट के बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घटना के बाद बाजारपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद अपराध शाखा की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए तकनीकी जांच (CCTV फुटेज) और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

End of Feed