Kal Ka Mausam : 48 घंटे खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

kal ka mausam (14 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में अगले दो दिन में मौसम परिवर्तित होने संकेत हैं। आईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी स्तर की बारिश अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं यानी आंधी, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी के साथ ओलावृष्टि का खतरा जताया बने रहने के संकेत हैं। इधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मेघ गर्जन तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से पूर्वोत्तर में मौसम बदलेगा और तूफानी हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी। खासकर, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, अरुणाचल के कुछ जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में बूंदाबांदी हो सकती है।

kal ka mausam (2).

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) 90 से 65 प्रतिशत के बीच रहेगी। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड यानी 'गुलाबी ठंड' का एहसास होने लगा है। तेज बारिश और हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ नजर आ रही है। बारिश के चलते प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। लेकिन सर्द बढ़ने के साथ एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जाएगी।

End of Feed