Kal Ka Mausam : 72 घंटे में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, उत्तर भारत में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान; लू-गर्मी से भी सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (10 जून 2026) : मौसम विभाग ने 11 जून से उत्तर भारत और पहाड़ों पर मौसम में बदलाव के साथ आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, समूचे दक्षिण भारत में मानसून के सक्रियता से तेज तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे में मानसून के उत्तर पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की बात कही है। आइये जानते हैं देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा?

कल का मौसम : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक समेत कई राज्यों में तेज तूफान और झमाझम बारिश होने की बात कही है। ये मानसूनी गतिविधियां महाराष्ट्र की ओर शिफ्ट होती नजर आएंगी। स्काईमेट ने बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसून के उत्तर-पूर्वी भारत की तरफ बढ़ने की आशंका जताई है, जिससे असम समेत अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। 11 जून से उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही शूरू होगी और 12, 13 जून तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से मौसम बदल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल, अधिकांश उत्तरी राज्यों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। इधर, पहाड़ों पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हल्की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भीषम गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिन में तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत महसूस हुई। आईएमडी की मानें पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, 11, 12 और 13 मई को आंधी-बारिश को लेकर संभावा व्यक्त की जा रही है। सीपीसीबी ने बताया कि एक्यूआई 160 के करीब है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

End of Feed