72 घंटे मौसम रहेगा तूफानी, 120 की रफ्तार वाले 'अकवन' संग गिरेगा मूसलाधार पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam (18 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में अगले 72 घंटे तक मौसम खतरनाक रहने वाला है। समुद्री तूफान 'अकवन' शक्तिशाली होने से मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक सताएगी। मौसम विभाग का मानना है कि हाल फिलहाल कोई नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव नहीं होने जा रहा है। लिहाजा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह तड़के कोहरा और धुंध परेशान करेगी। खासकर शहरी इलाकों में आसमान धूल से धुएं लिपटे नजर आएंगे यानी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा। पहाडों पर भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी का सिलसिला बढ़ेगा और पारा लुढ़केगा। स्काईमेट ने बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान 'अकवन' शक्तिशाली होने वाला है और 20 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। 18 नवंबर तक हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी-तूफान और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यह दौर 21 नवंबर तक मौसम को प्रभावित करेगा, जिसका असर देश के पूर्वी हिस्से पर दिखाई देगा।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega.

कल का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आमतौर पर ठंड प्रतीत हो रहा है। मंगलवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना । अब सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। फिलहाल, प्रदूषण के स्तर में कमी आने की बात कही जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 240 के आसपास दर्ज किया गया, जो ’खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

End of Feed