Kal Ka Mauam: 48 घंटे बादल दिखाएंगे विकराल रूप! आंधी के साथ बारिश होगी खूब; IMD का खतरनाक पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam, 05 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अगले 2 दिन तक बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मानसून के एक्टिव होने से साउथ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों में आंधी, आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 05 नवंबर 2025 : मौसम विभाग ने इस सप्ताह फिर से खराब मौसम की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। यानी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक बार फिर बादल भिगाने के लिए तैयार हैं। मोंथा तूफान का असर खत्म होने के बाद दो नए वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिसमें उत्तर-पूर्वी मानसून और पश्चिमी विक्षोभ शामिल है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट घोषित है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान माइनस की ओर शिफ्ट होगा। वहीं, 5 से 6 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़कने एवं हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। सप्ताह के अंत तक उत्तर भारत और पहाड़ों पर कोहरे के साथ कड़ाके की ठंडी की एंट्री हो जाएगी। उधर, उत्तर-पूर्वी मानसून के असर दक्षिण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और उसके आसपास के राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

22°C

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना20°C29°C
लखनऊ19°C31°C
चंडीगढ़16°C28°C
भोपाल19°C30°C
जयपुर18°C26°C
कोलकाता23°C29°C
दिल्ली18°C30°C
मुंबई27°C29°C
देहरादून13°C26°C
शिमला10°C
कश्मीर12°C24°C

End of Feed