Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम परिवर्तित हो रहा है। खासकर, उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे के कहर से आम जनजीवन प्रभावित है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड वेव की स्थितियां रहेंगी और अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे ट्रेनों और फ्लाइट सेवाओं प्रभावित होंगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे मौसम के बदलने के चांस बढ़ेंगे। पर्वतीय भागों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट से सिहरन वाली सर्दी का असर बढ़ेगा। उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु समेत करीब 4 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
कल का नाम
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसा हो रहा है। खासकर, पहाड़ी राज्यों में हिमपात के कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान गिर गया। दिल्ली में इस साल का पहला ‘शीत दिवस’ दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, शीत दिवस तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। कल न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने सुबह और दोपहर के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 7°C | 17°C |
| मुंबई | 21°C | 28°C |
| चंडीगढ़ | 6°C | 16°C |
| जयपुर | 7°C | 18°C |
| भोपाल | 10°C | 22°C |
| लखनऊ | 8°C | 18°C |
| पटना | 8°C | 18°C |
| कोलकाता | 10°C | 23°C |
| देहरादून | 4°C | 15°C |
| शिमला | 0°C | 13°C |
| कश्मीर | -4°C | 5°C |
राजस्थान में शीतलहर
राजस्थान के अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। अधिकांश भागों में घने कोहरे का कहर है। कई जिलों में शीतलहर जारी रहने तथा घना कोहरा छाने की चेतावनी है। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर व शीत दिवस की स्थितियां रहेंगी। सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, जयपुर में 6 डिग्री, अजमेर में 5.9 डिग्री, अलवर में 6 डिग्री, सिरोही में 4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4 डिग्री, फलोदी में 5 डिग्री, गंगानगर और चूरू में 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कोहरे के कारण आवागमन के साथ साथ सामान्य जनजीवन प्रभावित रहेगा। तापमान में गिरावट और धूप नहीं निकलने के कारण राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट हो सकती है।
हरियाणा-पंजाब में कल मौसम
हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों ही राज्यों में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ है। हरियाणा में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। खासकर, नारनौल सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। भिवानी में 5 डिग्री, अंबाला में 8 डिग्री, रोहतक में 8 डिग्री, हिसार में 8 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। उधर, पंजाब में बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस है। चंडीगढ़ में 7 डिग्री, अमृतसर में तापमान 7 डिग्री, लुधियाना में 6 डिग्री, पटियाला में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कश्मीर में शीतलहर-बर्फबारी का अलर्ट
कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोनमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 0 से माइनस 11डिग्री सेल्सियस के आसपास है। गुलमर्ग में 0 से माइनस 7.6 डिग्री, श्रीनगर में 0 से 3 डिग्री, पहलगाम में 0 से 7.5 डिग्री, काजीगुंड में यह 2 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 3 और कुपवाड़ा में माइनस 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल कश्मीर घाटी में ‘चिल्लईं कलां’ का दौर जारी है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे तापमान रहेगा। हालांकि, इस मौसम में अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई है। आईएमडी के अनुसार, 20 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में कल मौसम
पश्चिम बंगाल में अगले तीन से पांच दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है और हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। आईएमडी के मुताबिक, दार्जिलिंग सबसे ठंडा रह सकता है, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीरभूम में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, कोलकाता में 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। वहीं, बागडोगरा में 8 डिग्री सेल्सियस, बांकुरा में 8 डिग्री सेल्सियससूरी में7 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी में 7 डिग्री और आसनसोल में 8 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।
दक्षिण भारत में बारिश के आसार
दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 जनवरी के मध्य तमिलनाडु, पुडुचेरी में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान कन्याकुमारी , पंबन, तूतीकोरिन और नागरकोइल के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और पानी गिरेगा। इस दौरान समुद्र के आसपास मौसम काफी रहेगा। यानी तूफानी हवाओं के चलते ऊंची लहरे ऊंठेंगी। लिहाजा, आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी को मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की संभावना है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पुडुचेरी, चेन्नई, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट, मायिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलूर, कल्लाकुरिची और कांचीपुरम में भारी बारिश होने का अनुमान है।
