Kal Ka Mausam: केरल में जल्द होगी मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट; तपिश से मिलेगी राहत

Kal Ka Mausam 4 June 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द एंट्री की संभावना के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जबकि अगले कुछ दिनों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वेदर सिस्टम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरी तमिलनाडु तक, निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक द्रोणिका फैली हुई है। इसके साथ ही एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी-मध्य अरब सागर और उससे सटे तटीय कर्नाटक के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर और उसके आस-पास के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 4 जून 2026

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपडेट (फोटो सोर्स- IMD)

क्या है IMD का वेदर अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल के विभिन्न इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों सहित दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed