आज का मौसम : 72 घंटे बादल करेंगे बारिश मूसलाधार, शीतलहर-कोहरे से पारा गिरेगा धड़ाम; IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 31 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण भारत के करीब 3 राज्यों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। इधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव होने से अगले 72 घंटों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर बारिश व बर्फबारी (Snowfall) होने से मौसम संगीन रहेगा। आईएमडी की मानें तो इस दौरान पंजाब-हरियाणा, राजस्थान में हल्की बारिश (Rain( एवं यूपी-दिल्ली में आंशिक तौर पर बदली छाई रह सकती है और कहीं-कहीं बौछारें भिगा सकती हैं। अधिकांश राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा एवं शीतलहरी (Cold Wave) के कारण दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : साल 2025 का आखिरी दिन मौसम के लिहाज से काफी दुश्वारियां पैदा कर सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान (IMD) है कि नए साल के स्वागत में बादल बरस सकते हैं। 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों के साथ मैदानी इलाकों पर भी बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। करीब 72 घंटे तक इन राज्यों में बादल छाए रहेंगे और बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इस मौसम के आंशिक असर से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर बादल बरस सकते हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर के कारण सर्दी का कहर जारी रहेगा। घने कोहरे से विजिबिलिटी कम रहेगी और ट्रेनें कई घंटे देरी से चलती नजर आएंगी और सड़क यातायात व हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। स्काईमेट ने बताया कि अगले 48 घंटो तक तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप के तटीय इलाकों तेज आंधीनुमा हवाएं एवं मध्यम वर्षा का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है और वातावरण में कोहरे की चादर नजर आ रही है। फिलहाल, अगले 2 दिन में आंशिक तौर पर बदली छाए रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन छिटपुट बूंदाबांदी के अतिरिक्त बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। आईएमडी ने 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक बादलों के मौजूदगी में तापमान स्थिर रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह से घना कोहरा छाए रहने की संभावना, जिसका प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ेगा। बहरहाल, प्रदूषण के स्तर में कमी आने के संकेत नहीं हैं। दिल्ली के अधिकांश भागों पर एक्यूआई 350 के ऊपर या उससे अधिक गंभीर श्रेणी में भी बना रह सकता है। अगर, अगले 2 दिन में हल्की बारिश की गतिविधियां होती हैं तो पॉल्यूशन पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है।

End of Feed