कल का मौसम 3 May 2025 : आसमान से गिरी बूंदों ने उतार दी सूरज की सारी गर्मी; अब चार दिन नहीं चढ़ेगा पारा

Kal Ka Mausam, 3 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। कल भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। आसमान से गिरी राहत की फुहारों ने सूरज की गर्मी उतार दी और अब अगले तीन-चार दिन तक पारा नहीं चढ़ेगा।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : दिल्ली एनसीआर में आज यानी शुक्रवार 2 मई को तड़के आंधी के बाद सुबह करीब 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी की छुट्टी हो गई और मौसम सुहावना हो गया। इससे पारा धड़ाम हो गया, लेकिन देश के कई इलाके इस मौसम में तपती भट्टी बने हुए हैं। कल यानी गुरुवार 1 मई को राजस्थान के जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया और यहां पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान के कुछ इलाकों में कल हीट वेव भी देखने को मिली। जानें आज और कल का मौसम -

kal ka mausam 3rd May.

कल भी बारिश के आसार

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया आज यानी शुक्रवार 2 मई को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में एक इंटेंस थंडरस्टॉर्म के बाद झमाझम बारिश हुई। बात दिल्ली की बारिश की करें तो आज सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड इलाके में 78mm दर्ज हुई। इसी तरह पालम में 45.6, रिज इलाके में 59.2, सफदरजंग में 77, प्रगति मैदान और पीतमपुरा में 71.5, जफरपुरा में 67.7, पूसा में 50 और नजफगढ़ में 40mm बारिश हुई।

End of Feed