शहर

Nainital Rape: हैवानियत के खिलाफ सड़कों पर जनता, नैनीताल में बंद का आह्वान; विरोध प्रदर्शन तेज

Nainital Rape Case: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों ने नैनीताल बंद का भी आह्वान किया है। जिसके चलते होटल-दुकानें सब बंद हैं और सड़कें भी वीरान हैं।

Image

प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे लोग

Nainital Rape Case: उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है। इस घटना के विरोध में लोगों ने रोष जाहिर करते हुए बंद का ऐलान किया है। इस वजह से सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे बंद हैं। दूर-दूर तक लोगों का आवागमन देखने को नहीं मिल रहा है। सड़कें वीरान पड़ी हैं।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात

लोगों ने आह्वान किया कि हमें इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के विरोध में पथराव की घटना भी सामने आई है। हालांकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही शहर में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही, जो पर्यटक यहां थे, वे अब समय से पहले ही अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं। यहीं नहीं, जिन लोगों ने यहां आने का प्लान बना लिया था और टिकट बुक करा लिया था, अब ऐसे लोग अपनी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक 30 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बता दें कि गुरुवार को नैनीताल में नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुष्कर्म का आरोप 76 वर्षीय आरोपी पर लगा था। इस घटना के विरोध में लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article