Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे 'अर्बन' की तबाही! 150 की स्पीड से तूफान संग बरसेगा पानी; आधे भारत में बड़ी चेतावनी

kal ka mausam (29 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कई अधिकांश राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमन के आसपास अर्नब तूफान की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट व सर्दी का एहसास बढ़ने का अनुमान है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में एक नए मौसमी तंत्र का असर है। अधिकांश राज्यों में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक तेज आंधी-तूफान के साथ मध्मय से भारी स्तर की बारिश होगी। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तूफान छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा और मध्य प्रदेश में डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। जिससे आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इसके अतिरिक्त पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले जिलों में हल्का पानी बरसेगा और साथ में कई स्थानों पर बर्फबारी होगी। बर्फ गिरने और हवाएं बहने से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दिखाई देगी, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास होगा।

kal ka mausam

कल का मौसम

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

पहाड़ों पर एक नए मौसमी तंत्र के एक्टिव रहने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के लाहौल स्पीति, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और किन्नौर के हिस्सों पर हल्की बारिश और ऊंचे वाले भागों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंडक का एहसास तेज होगा। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कई जगहों पर बर्फबारी जारी रहेगी। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रह सकता है। उधर, उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। आईएमडी ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मौड़ा, चंपाल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ऊंचे हिस्सों पर बर्फबारी का अलर्ट घोषित है।

End of Feed