आज का मौसम : 48 घंटे तांडव मचाएगा मोंथा तूफान, बादल बरसेंगे आफत की बरसात; कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 29 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मोंथा तूफान के असर से आंध्र प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि, चक्रवाती तूफान मोंथा गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। चक्रवाती हवाओं की अधिकतम रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी, बिहार और राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और वज्रपात से मौसम काफी खराब हो सकता है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाने का अलर्ट है।

आज का मौसम कैसा रहेगा 29 अक्टूबर 2025 : देशभर में मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे। मोंथा चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दक्षिण भारत से लेकर उत्तरी भागों में मौसमी गतिविधियां मौसम का मिजाज खराब कर रही हैं। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'मोंथा' मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे चुका है। इस तूफान का सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं यानी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मोंथा तूफान के असर से दक्षिण भारत में आवागमन करने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को अगले कुछ घंटों के लिए रद्द कर दिया गया है और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हैं। इस तूफान का असर अगले 48 घंटों तक रहने के संकेत हैं। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे सर्दी का सितम बढ़ेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर में बर्फबारी के साथ कोहरे के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। इस वीकेंड तक न्यूनतम तापमान में भारी कमी से ठिठुरन बढ़ेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल के साथ कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्दी में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में बादलों के छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि, अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस सप्ताह के आखिर तक ठंडी का सितम बढ़ेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क है, लेकिन ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फ गिरने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आने से ठंडक का असर बढ़ गया है। लगातार, सर्दी में इजाफा हो रहा है। यही हाल जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में देखा जा रहा है।

End of Feed