कल का मौसम 28 January 2025: शीतलहर बारिश से नहीं मिलेगी छुट्टी, बर्फबारी ओलावृष्टि बढ़ाएंगे सर्दी; कोहरा-पाला बढ़ाएंगे सिरदर्दी

Kal Ka Mausam, 28 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के सभी राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। साथ में कोहरा छाए रहने से यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने का अंदेशा जताया गया है। इन राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे है। इधर, यूपी-बिहार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज पछुआ हवाओं के असर से शीतलहर का प्रकोप है। हालांकि, दिन में धूप के निकलने से थोड़ी सर्दी से राहत तो है, लेकिन इसी बीच आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): दिन भर चल रहीं तेज हवाएं गलन पैदा कर रही हैं। अनुमान था कि धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन धूप उतनी कारगर साबित नहीं हो सकी। पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे वहां कोल्ड डे जैसी स्थिति है। इधर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर के हालात बने हुए हैं। सुबह-शाम घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार में पाला गिरने के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की बात कही है। आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं सर्दी को और बढ़ाएंगी। इसके अलावा कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिजली चमकने के भी आसार हैं। ज्यादातर राज्यों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य होने से रेल, हवाई और सड़क परिवहन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं तो कई रद्द हैं। हालांकि, कुछ रद्द ट्रेनों को रेगुलर कर दिया गया है।

Kal Ka Mausam, 28 January 2025.

भारत कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते तक धुंध की हल्की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में ही न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। एक्यूआई (AQI) के कम होने की वजह से फिलहाल दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोग राहत की सांस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा और ऊपर बढ़ेगा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि, दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है और वातावरण पूरी तरह से साफ रहेगा।

End of Feed