Mausam : 2 दिन टकराएगा आंधी-तूफान, झमाझम बारिश और होगा वज्रपात; 8 राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 28 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान हवाओं की गति अधिक रहने से सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री मानसून (Pre Mansoon) के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे अगले कुछ घंटों तक बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। वहीं, असम और अरुणाचल प्रदेश में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बादलों की आवाजाही और बादलों के बरसने के संकेत हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। अगर, उत्तर भारत के राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा-पंजाब की बात करें तो फिलहाल मौसम के साफ रहने का अनुमान और न्यूनतम-अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना है। हालांकि, सुबह से धूप निकल रही है, जिससे दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। आईएमडी ने कहा वीकेंड पर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। शनिवार को पालम में 14.5 डिग्री, लोधी रोड में 12.9 डिग्री, रिज में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। फिलहाल, हल्की हवाओं के चलने से हवा की क्वालिटी में सुधार हो रहा है। एक्यूआई 185 के आसपास पहुंच गया है, जिससे पॉल्यूशन के स्तर में कमी आने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के हिसाब से शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

End of Feed