शहर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च बनेगा तपता महीना? जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Feb 2026: मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिल्ली-एनसीआर में फरवरी पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म रही। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री तक पहुंच गया। IMD के अनुसार 5 मार्च तक पारा 35 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (28 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से पहले ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। दिन में अभी से चिलचिलाती धूप और परेशान करने वाली गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली में फरवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन सालों में दिल्ली में इस बार फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इस बार सर्दी भी समय से पहले विदा हो गई है। हालांकि सुबह-शाम हल्का ठंड मौसम अभी भी बना हुआ है। लेकिन दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 5 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में मार्च इस बार बेहद गर्म हो सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। दिन में तीखी धूप भी निकली रहेगी। जिससे गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 से 5 मार्च के बीच 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान धूप की तपिश के कारण दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। लेकिन हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोकेंगी।

फरवरी में क्यों पड़ रही अधिक गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 3 सालों की तुलना में दिल्ली में इस बार फरवरी का महीना सबसे ज्यादा गर्म दर्ज हुआ। इस महीने औसत अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले साल फरवरी माह में औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 2024 में यह 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में फरवरी माह में इस बार गर्मी अधिक बढ़ने की मुख्य वजह बारिश का कम होना है। आमतौर पर इस महीने 21.3 मिमी बारिश होती है, जिसके मुकाबले इस साल महज 0.5 मिमी बारिश हुई, यह सामान्य से 97 फीसदी कम है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article