कल का मौसम : 50 घंटे बादल गिराएंगे पानी मूसलाधार, शीतलहर-कोहरे के वार से पारा होगा धड़ाम; IMD ने किया सावधान

उत्तर भारत में अगले 5 दिन भीषण कोहरे और सर्दी में बड़ा इजाफा होने के संकेत हैं। हरियाणा, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक शीतलहर और कोहरे (Fog) के कारण ट्रेनें लेट लतीफ चलेंगी और अन्य यातायात सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाडों पर एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण बारिश और बर्फबारी (Snowfall) होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। नए साल की शुरुआत कड़क सर्दी के साथ हो सकती है। आईएमडी ने अगले 2 दिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में बारिश भिगा सकती है। खासकर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और चिल्लां ए कला के सक्रिय होने से अगले 4 से 5 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, नए वेदर सिस्टम के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर भी बारिश बर्फबारी को लेकर संभावना है। इधर, उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा में भी साल के अंत तक बारिश व कोहरे का अनुमान है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा-शीतलहर में इजाफा जारी रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सिहरन वाली ठंड महसूस होगी। स्काईमेट ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में बादलों की मेहरबानी से तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल और कर्नाटक के कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर में कुहासा छाने और सर्दी में इजाफा होने के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में हल्की सर्द हवाएं चलने से दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28, 29 और 30 दिसंबर को घना कोहरे की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। घने कोहरे के साथ पॉल्यूशन का लेवल हाई रहेगा, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर की औसत एक्यूआई 360 के आसपास है। सीपीसीबी के मुताबिक, कई इलाकों में एक्यूआई 400 या उससे पार पहुंच गई है। नोएडा में 400 के पार हवा की क्वालिटी है।

End of Feed