शहर

Kal Ka Mausam, (27 January 2025): मौसम का बदलेगा मिजाज, दिल्ली में खिलेगी धूप तो इन राज्यों में पड़ेगा पाला; जानें IMD का अपडेट

Kal Ka Mausam, 27 January 2024, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। उधर हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है।

Image

कल का मौसम 27 January 2025

Photo : Times Now Digital

कल का मौसम 27 January 2025: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन शाम और सुबह के वक्त तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है, जबकि 28 जनवरी को मौसम गर्म लग सकता है। उधर हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर के दौरान सुबह-शाम पड़ने वाला कोहरा लोगों को काफी परेशान कर रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोल्ड डे की स्थिति अभी भी बनी हुई है। आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना भी जताई है जिसकी वजह से मौसम करवट बदल सकता है। एक के बाद एक त्वरित दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 29 जनवरी और दूसरा एक फरवरी से प्रभावित करने की संभावना है।

दिल्ली में कितना रहा प्रदूषण? (Delhi AQI)

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 196 दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम (Mahakumbh Weather Forecast)

आईएमडी ने प्रयागराज क्षेत्र में 27 जनवरी को धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। प्रयागराज में 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 27 जनवरी को प्रयागराज का मौसम शुष्क और कहीं-कहीं पर देर रात/सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा और दोपहर के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 28 और 29 जनवरी को शुष्क मौसम की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  • उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर-नीचे हो सकता है।
  • पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई और उसके बाद तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
  • देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। जिसका मतलब साफ है कि मौसम जस का तस बना रह सकता है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • ओडिशा
  • असम
  • मेघालय

बिहार में 28 जनवरी को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि सिक्किम में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में 29 और 30 जनवरी को आंधी-तूफान के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 30 और 31 जनवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कश्मीर में तापमान में गिरावट

कश्मीर में 29 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। इन दिनों 'चिल्लई कलां' की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, 30 जनवरी को 'चिल्लई कलां' का दौर समाप्त हो जाएगा। इस दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा भी काफी गिर जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम आंशिक रूप से सामान्य तौर पर बना रहेगा।

कोल्ड डे क्या है?

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article