शहर

कल का मौसम 26 January 2025: बादल होंगे 'बेईमान' लुढ़केगा तापमान, आंधी ओलावृष्टि बर्फबारी करेंगे हालत खराब; गणतंत्र दिवस पर बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 26 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ी राज्यों समेत कई मैदानी राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अंदेशा जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सिस से नीचे बना हुआ हुआ है। यही कारण है दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, धूप के निकलने से थोड़ी ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन, आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि का अंदेशा जताया है।

Image

भारत कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सूरज सर्दी के सितम पर चोट कर रहा है। हालांकि, दिनभर चल रहीं सर्द हवाएं गलन कायम किए हुए हैं। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे बना हुआ है, जिससे वहां भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, उत्तरी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में अभी भी कड़ाके की सर्दी का सितम है। शीतलहर के साथ सुबह-शाम पड़ रहा कोहरा मुसीबत बना हुआ है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, कई राज्यों में पाला गिरने के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी का दौर देखे जाने की बात कही है। साथ ही तेज हवाएं ठंड को बूस्ट देती रहेंगी। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर भी कई राज्यों में मौसम कलाबाजियां दिखा सकता है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली कड़कती सुनाई देगी। इधर, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रहने से रेल, हवाई और सड़क परिवहन पर बुरा असर है। खासकर, ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि, गुरुवार की रात दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। हालांकि, सर्दी से राहत देने के लिए बादलों पर सूरज की मौजूदगी है, जिससे शीतलहर से थोड़ी राहत है। वीकेंड में मौसम में उतार चढ़ाव हो सकता है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 था और वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में रही। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है

पंजाब में मौसम कैसा है?

पंजाब में कड़ाके की ठंड रही और विभिन्न स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फरीदकोट में कड़ाके की ठंड रही है और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रूपनगर और लुधियाना में 7.7 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा का कल मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.3 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, गुरुग्राम में 10.4 डिग्री और अंबाला में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभान आने वाले दिनों में इन राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखे जाने का अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी में मौसम अपने शबाब पर है। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, महाकुंभ नगर, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, हामीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली समेत कई जिलों में भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के चलते शीतलहर का असर है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

पूर्वोत्तर के राज्यों असम के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के लिए घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, सीतमढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, अररिया, रक्सौल, किशनगंज और सुपौल में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने का अंदेशा जताया गया है, जिससे सर्दी का और एहसास होगा। हालांकि, सूरज की मौजूदगी और हल्की धूप रहने से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रहेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी है। चौबीस घंटे में नागौर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में निम्नतम तापमान नागौर में तीन डिग्री, फतेहपुर में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, चुरू में 4.4 डिग्री, पिलानी में छह डिग्री, अलवर में सात डिग्री, अजमेर में 7.5 डिग्री व गंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री व 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम

हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। स्थानीय मौसम ने अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा ऊना और हमीरपुर जिलों में शीतलहर संबंधी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 26 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने महीने के अंत तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। गुलमर्ग -7 डिग्री, कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस, पंपोर के कोनिबल में शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या है चिल्लई-कलां ?

कश्मीर में इस समय 'चिल्लई-कलां' का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। इस दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है। 'चिल्लई-कलां' के बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' (हल्की ठंड) और फिर 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' (नरम ठंड) होता है।मौसम विभाग ने 'चिलई-कलां' के शेष भाग के लिए मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, 30-31 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात हो सकती है।

कोल्ड डे क्या है?

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article