Mausam : 24 घंटे में पानी गिरेगा मूसलाधार, गिरेगी बिजली आएगा आंधी-तूफान; IMD का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : IMD का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 फरवरी को पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर पड़ेगा और इस दौरान बारिश एवं बर्फबारी दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिससे आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली के खतरे के बीच तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा और गर्मी महसूस की जाएगी।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में मौसम साफ है और दिन में रुखी हवाएं चलने लगी हैं, जो पतझड़ की ओर इशारा कर रही हैं। सुबह से अच्छी खासी धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात और सुबह गुलाबी सर्दी ने मौसम सुहावना बना रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट लेगा। इस दौरान तेज हवाएं बहेंगी और गरज चमक के साथ ऊंचे हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी व लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

Kal Ka mausam Update

कल का मौसम

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में लगातार तापमान में बढोतरी दर्ज की जा रही है। बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और दिन में गर्मी बढ़ने के साथ सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा।

End of Feed