शहर

राजस्थान का मौसम (27 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: गर्मी से तपने लगा राजस्थान, मार्च में ही लू के आसार!

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 Feb 2026: राजस्थान में इस बार समय से पहले ही गर्मी जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। गुरुवार को बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image

आज राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम (27 Feb 2026): राजस्थान में गर्मी ने इस बार समय से पहले ही दस्तक दे दी है। अभी से ही दिन में चुभती-जलती गर्मी का एहसास होने लगा है। राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। पश्चिमी जिलों में के साथ ही अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सूरज की तपिश से दिन गर्म होने लगे हैं। इस बार लू की स्थिति भी मार्च में ही देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी भी राज्य में सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। गुरुवार को ज्यादातर शहरों में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान में अगले 7 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार, राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते दिन में तेज धूप निकल रही है और तापमान भी ऊपर चढ़ता जा रहा है। आज भी राज्य में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। दिन में तीखी धूप भी निकलेगी। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा सकती है। जिससे गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में 'एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम' बनने की संभावना है। जिससे लू यानी हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म जिला

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में दिनभर तेज धूप निकली रही। जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। खासतौर से पश्चिमी जिलों में ज्यादा गर्मी का असर रहा। गुरुवार को सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर, बीकानेर और जैलसमेर में भी अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिला। इन जिलों में दिन का पारा 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं जयपुर, उदयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article