कल का मौसम 27 February 2025: मूसलाधार बारिश के साथ मिजाज बिगाड़ेगा तूफान, आकाशीय बिजली से रहें सावधान; ओलावृष्टि फसलें करेगी तबाह!

Kal Ka Mausam, 27 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अगले तीन दिन तक बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम के वक्त ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही तेज है और तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतानवी है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी। दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजा में बादलों ने डेरा डाल लिया है। सूरज भी लुका छिपी का खेल खेल रहा है। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को हल्की बारिश के बाद 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे दिन में हो रही इस गर्मी सेराहत महसूस होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 27 फरवरी को एनसीआर में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी। राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी है, जिससे रबी की फसलों को भारी नुकसान की उम्मीद है। 28 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है और दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। उधर, दक्षिण भारत में भी मौसम के तेवर बदले हुए हैं। केरल में बारिश का अनुमान है। हालांकि, राज्य में अभी से तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।

kal ka mausam 27 february 2025.

27 परवरी का मौसम

मार्च का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि एक बार फिर आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम हरियाणा और पंजाब में भी देखा जा सकता है।

End of Feed