कल का मौसम 27 April 2025 : प्री मानसून ने मारी एंट्री! 2 दिन आंधी-तूफान-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 27 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले 2 दिन तक उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम खराब रहने के आसार हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। अगर, प्री मानसून के असर से बारिश होती है तो अगले 2 से 4 दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 2 दिनों के दौरान प्री मानसून के असर से मौसम में काफी बदलाव आने की संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, यूपी के कुछ हिस्से, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और बिहार समेत कई अन्य राज्यों में आसमान पर बादल छाए रहने के साथ गरज चमक और हल्की से मध्यम बारिश होगी। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। प्री मानसून का असर होने से पश्चिम बंगाल, बिहार, और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान भी घटेगा और कुछ हद तक मौसम सुहावना होगा। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

kal ka mausam 27 april 2025

कल का मौसम

शहरों के नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली23 °C41 °C
मुंबई26 °C33 °C
लखनऊ22 °C41 °C
पटना28 °C42 °C
भोपाल24 °C37 °C
जयपुर 27 °C38 °C
देहरादून17 °C34 °C
शिमला10 °C27 °C
कश्मीर3 °C16 °C

यूपी-एमपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 2 दिन मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान बुंदेलखंड के महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट और इधर, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कमोबेश यही हाल मध्य प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, टीकमगढ़, सीधी और दतिया समेत कई जिलों में देखे जा सकते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, बलौद बाजार और राजनांदगांव में प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इस दौरान आंधी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed