कल का मौसम 26 February 2025: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी; यहां 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें कल कैसी रहेगी मौसम की चाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में दिखने लगा है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि सिक्किम और असम में ओलावृष्टि दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, निचले हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कड़ाईकल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कल का मौसम : कल के मौसम की बात करने से पहले आज के मौसम को जान लें। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई और सिक्किम व असम में ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, निचले हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी और कड़ाईकल में हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है, जिससे आज से ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी होने लगी है। जबकि आसपास के अन्य राज्यों में भी इसका ्सर दिख रहा है।

Kal ka Mausam 26th February.

कल के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में असर दिखाने लगा है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आज पश्चिमी भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिला, जो अगले 3-4 दिनों तक जारी रह सकता है। इसके प्रभाव में उत्तर-पश्चिमी भारत विशेषतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और कई इलाकों में जमकर बर्फबारी भी होगी।

End of Feed