कल का मौसम 25 April 2025 : लू के थपेड़े करेंगे जीना हराम, गर्मी पर काल-बैशाखी करेगा वार! IMD ने दी बारिश-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 25 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। यहां बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इधर, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में भीषण लू का अलर्ट जारी है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम खराब होने और काल बैशाखी के एक्टिव होने के आसार हैं।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लू और सूरज की तेज चमक से जीना मुहाल हो रखा है। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखी गई थी। लेकिन, अब गर्मी से उत्तर भारत के तमाम राज्य दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। दिन में गर्म हवाएं और खतरनाक होती जा रही हैं। लेकिन, स्काईमेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में अगले कुछ दिनों में काल-बैशाखी के एक्टिव होने से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 27 अप्रैल से छिटपुट बारिश की गतिविधियां शुरू होने की बात कही जा रही है। ये गतिविधियां पश्चिम बंगाल और मैदानी इलाकों, पूर्वोत्तर, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में शुरू होने से बारिश होगी। यह 28 और 29 अप्रैल को भी लोगों को भिगाएगी।

kal ka mausam 25 april 2025.

कल का मौसम

काल बैशाखी क्या है?

काल-बैशाखी भयंकर तूफान का रूप है, जिसके असर से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश होती है। प्राकृतिक तौर पर ये तूफान काफी नुकसानदायक होते हैं। अधिकतक ये तूफान छोटा नागपुर क्षेत्र से शुरू होते हैं और झारखंड और पश्चिम बंगाल में फैलते हैं। अप्रैल और मई के महीने में ये भयंकर तूफान मौसमी गतिविधियों के अति संवेदनशील होते हैं। खासकर, दोपहर के वक्त ये तूफान एक्टिल होते हैं और मौसमी गतिविधियां शुरू होती है कई घंटे तक लगातार जारी रहती हैं।

End of Feed