Kal Ka Mausam : आने वाला है चक्रवाती तूफान, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार; बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam (23 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश पर आईएमडी का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है, जिससे 28 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी भारत और दक्षिणी हिस्सों पर भी रहेगा। इधर, उत्तर भारत में भी बादलों की आवाजाही रहेगी।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के असर की बात कही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बदली छाई नजर आ सकती है। कमोबेश मौसम का यही हाल उत्तर प्रदेश, बिहार में रहने वाला है, लेकिन राजस्थान में हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। कुछ संभावनाएं हरियाणा और पंजाब में भी दिखाई दे रही हैं। उधर, पहाड़ों पर अगले कुछ घंटे में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है, जिसके असर से हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर हल्की बर्फबारी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। उधर, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे 28 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से मूस,लाधार बारिश का अलर्ट घोषित है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

राजस्थान में कैसा है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में अनेक जगह शुक्रवार व शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः सूखा रहने की संभावना है। इसके अनुसार शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटों में बीकानेर जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 4.4 मिलीमीटर बारिश बीकानेर में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में रहा।

End of Feed