कल का मौसम 24 January 2025: आंधी तूफान के साथ गिरेगी बिजली, बारिश बर्फबारी बढ़ाएगी सर्दी; कोल्ड डे कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 24 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: सूरज को देखकर एक बार फिर बादल घुमड़ने लगे हैं। कई दिनों से निकल रही धूप के बाद बारिश की दस्तक से ठंड का प्रकोप बढ़ने के चांस बढ़ गए हैं। पहले ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली सर्दी का एहसास हो रहा है। इधर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में शीतलहर के साथ पाला भी परेशान कर रहा है। इनमें से कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। अब एक बार फिर आईएमडी ने 24 जनवरी से लेकर इस सप्ताह के अंत तक कई राज्यों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में अगले 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पहाड़ी राज्यों में खराब मौसम और बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में टेंशन बढ़ा रखी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से इन राज्यों के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस पर बना हुआ है। उसके असर से उत्तर प्रदेश- दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का एहसास हो रहा है। इनमें से कई राज्यों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। खासकर, सुबह गलन के साथ पाला गिर रहा है। करीब एक सप्ताह से दिन में सूरज निकलने से दिन और रात के तापमान में कमी देखी जा रही है। लेकिन, फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के वापसी की बात कह रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है। कई राज्यों तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने समेत ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। केरल और तमिलनाडु में भी आगामी 3 दिन तक तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। इधर, उत्तर भारत में कोहरे की धुंध के कारण बड़ी संख्या में ट्रेन और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित है। कई ट्रेनों के विलंब से चलने और कईयों को रद्द कर दिया गया है।

kal ka mausam 24 January 2025.

भारत का मौसम कल

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते दो दिन से लोगों को तेज धूप देखने को मिल रही थी। इससे लोगों ने महसूस किया कि अब सर्दी जा रही है। लेकिन, गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और लोगों को एक बार फिर कोहरे और ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने एनसीआर में एक हफ्ते तक कोहरे छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा।

End of Feed