आज का मौसम कैसा रहेगा 22 सितंबर 2025 : वीकेंड पर मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है। फिलहाल, अधिकांश राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिस कारण गर्मी से मामूली राहत है। हालांकि, कई राज्यों में तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस कम है, जिससे रात में ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने वापसी की कगार पर खड़े मानसून के संकेत के बीच पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में अच्छी खासी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के कारण अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी (Thunderstorm) के साथ बारिश और आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का अनुमान व्यक्त किया है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दस्तक दे सकती है। इसके अलावा सोमवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने (Cloudburst) का खतरा व्यक्त किया जा रहा है, चूंकि इस सप्ताह की शुरुआत से दोनों ही राज्यों में क्लाउड बर्स्ट की घटनाओं से लैंडस्लाइड और बाढ़ के साथ जनहानि हुई। लिहाजा अगले 2 दिन हिल्स एरिया में यात्रा या किसी अन्य प्रकार के आवागमन से परहेज करना होगा। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में तेज मानसूनी गतिविधियां होने की संभावना जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात के प्रभाव से पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में नवरात्रि तक वेदर एक्टिविटी होना की प्रबल संभावनाएं हैं।
कल का मौसम
कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर भारत में अच्छी खासी बारिश जारी रहेगी। दक्षिण के राज्यों में भी तेज मौसमी गतिविधियां होंगी, लेकिन उत्तर भारत में बारिश की तीव्रता कम होगी। लिहाजा दिन में गर्मी और रात में ठंडक का एहसास होगा। पहाड़ी राज्यों में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सबसे ठंडे स्थानों पर बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ेंगी और तापमान तेजी कम होना शुरू होगा। फिलहाल, हिमाचल के धर्मशाला के धौलापुर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे ठंडी का एहसास हो रहा है।
दिल्ली कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादल और सूरज एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। धूप छांव के कारण गर्मी से थोड़ी राहत है। हो सकता है छिटपुट बारिश मौसम का रुख बदल दे और छुट्टी सुहावने मौसम के बीच गुजरे। हालांकि, बारिश के आसार कम हैं। आईएमडी ने बताया कि विदाई ले रहे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्त तक बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक पहुंचेगा। सितंबर के आखिर में अगर यह पश्चिमी विक्षोभ से टकराता है तो 28 से 30 सितम्बर के बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश हो सकती है।
दिल्ली का प्रदूषण मीटर कितना है?
फिलहाल, वायु प्रदूषण का स्तर कम है, जिससे लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली का एक्यूआई 131 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक, प्रदूषण का लेवल 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं की चेतावनी है। पहाड़ी इलाकों में जारी बारिश के कारण गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे तराई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। आईएमडी ने 24 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, बांदा, बलिया, बाराबंकी, इटावा और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम की रफ्तार तेज है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी है। राजधानी पटना, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, गया, मधुबनी, नवादा, नालंदा और किशनगंज समेत कई जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक रुक रुककर बारिश हो सकती है। उधर, नेपाल की ओर से आ रहा बारिश के पानी के कारण कमला, बलान नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे तराई के क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ के एक्टिव होने के कारण बादलों की आवाजाही लगी है और कई जिलों में हल्की से मध्मय बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 4 दिन हल्की हवाओं के साथ मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी और कहीं-कहीं वज्रपात का खतरा बना रहेगा।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 26°C | 36°C |
| मुंबई | 28°C | 27°C |
| जयपुर | 26°C | 33°C |
| भोपाल | 23°C | 29°C |
| लखनऊ | 26°C | 33°C |
| पटना | 27°C | 31°C |
| देहरादून | 21°C | 28°C |
| शिमला | 15°C | 23°C |
| कश्मीर | 9°C | 19°C |
| हैदराबाद | 23°C | 30°C |
| बेंगलुरु | 21°C | 26°C |
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिन तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। खासकर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं के जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई भूस्खलनों के बाद बारिश से संबंधित घटनाएं बढ़ गईं। कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश से बुरी तरह प्रभावित है। कांगड़ा, मैक्लोडगंज, शिमला में भूस्खलन के बाद हिमलैंड में पूरे दिन सड़कें बंद रहीं। आईएमडी के मुताबिक, 24 सितंबर तक बारिश की गति में कमी आएगी। हालांकि, बारिश कम होने से तापमान भी कम होगा, जिसकी वजह से रात में ठंडक का एहसास होगा।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में अभी बादलों का तांडव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत कई जिलों आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, हल्की बारिश का सिलसिला 25 सितंबर तक जारी रहेगा। पिछले दिनों देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण बड़ी तबाही हुई और कई लोगों की मौत भी हुई।
महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र में मौसमी गतिविधियां देखी जा रही है। लातूर में भारी बारिश के बीच बहे पांच लोग बह गए। आईएमडी ने अगले कुछ दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 27 से 29 सितंबर के बीच मध्य हिस्सों में सक्रिय होगा। इस दौरान पुणे और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। संशोधित पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून पुणे से 9 अक्टूबर को पीछे हटेगा, जबकि पहले यह 30 सितंबर के आसपास मान्य था। यह तिथियाँ निश्चित नहीं हैं और इनमें लगभग एक सप्ताह का अंतर हो सकता है।
कोलकाता का मौसम
कोलकाता में नवरात्र तक तेज बारिश के आसार हैं, जिससे दुर्गा पूजा आयोजकों की चिंताएं बढ़ गईं। मौसम विभाग ने दिन में और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है, और रविवार से, जो महालया के साथ मेल खाता है, बारिश तेज़ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूजा के दिनों में बारिश की संभावना बढ़ जाती है। रविवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार को सभी आठ जिलों, खासकर दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
