कल का मौसम 22 February 2025: आसमानी पत्थरों के साथ होगी मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान के आसार; बिजली से रहें सावधान!

Kal Ka Mausam, 22 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तब्दीली के आसार हैं। अगले 2 दिन तक पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है तो वहीं मैदानी राज्यों में समुद्री हवाओं के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। स्काईमेट ने पूर्वानुमान के मुताबिक, अब ठंडी की विदाई होने वाली है। हालांकि, बीच-बीच में मौसम खराब होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का उलट फेर जारी है। नॉर्थ ईस्ट में पिछले कई दिनों से साइकोल्निक सर्कुलेशन के कारण आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, कई दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और असम में तेज तूफान के साथ अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि, स्काईमेट की मानें तो आने इस सप्ताह के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे लोग रजाई और स्वेटर रखने को मजबूर हो जाएंगे। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए स्काईमेट ने चेतावनी दर्ज की है। यहां 22 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आने से दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। अगर, बात दक्षिण भारत के राज्यों की करें तो वहां अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है।

kal ka mausam 22 february 2025.

22 फरवरी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

यूपी में मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। पश्चिमी यूपी लेकर मध्य और पूर्वांचल तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। सूरज लुका छिपी का खेल खेल रहा है। मौसम विभान ने 21 से 26 फरवरी के बीच मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ और शामली समेत 33 जिलों में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट से ठंडक का एहसास होगा। सुबह कोहरा भी छाया नजर आएगा। वहीं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, शामली, रामपुर, बरेली, खीरी में ओलावृष्टि का अलर्ट है। हालांकि, अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की बात कही जा रही है। 23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रह सकता है।

End of Feed