अगले 72 घंटे में आंधी-बारिश की एंट्री, 14 राज्यों में वज्रपात-ओलावृष्टि; भीषण गर्मी-लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी-लू के बीच हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत के राज्यों के साथ पूर्वोत्तर में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से तूफान और वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जो मानसून के संकेत हैं।

उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है। अधिकांश राज्यों में सूरज की तपिश के बीच लू ने रफ्तार पकड़ ली है, जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 21 से 22 मई तक पहाड़ों पर फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के सक्रियता से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह और उत्तराखंड के पर्वतीय भागों पर अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बर्फबारी और ओले गिरने की चेतावनी है। इधर, समूचे उत्तर भारत में लू की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। लेकिन आईएमडी ने अगले 24 घंटे के बाद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार के सीमावर्ती जिलों में तेज गर्मी के बीच बादलों के छाने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का अलर्ट घोषित किया है। हालांकि, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी की चेतावनी है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के मजबूत होने से तेज तूफानी हवाएं चलने और बारिश की गतिविधियां तीव्र होने की बात कही है। उधर, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई स्टेट वर्षा से प्रभावित रहेंगे।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश लगातार तपिश और लू का कहर झेल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप है तो बुंदेलखंड आग की तरह जल रहा है। खासकर, बांदा देश में सबसे अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के साथ टॉप पर है। इसके अलावा कानपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर,महोबा, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कासगंज, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में हीटवेव का येलो अलर्ट घोषित है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, लेकिन 23 मई से पश्चिमी यूपी में मौसम बदल सकता है।

End of Feed