मानसून पकडे़ेगा तेज रफ्तार, आंधी-बारिश के साथ होगा वज्रपात; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग ने देशभर के लिए मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी किए हैं। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की खुशखबरी से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट घोषित है। इसके अवाला, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बादल मेहरबान रहेंगे। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसूनी बारिश जारी रहने की चेतावनी है।

प्री मानसून के सक्रिय होने से उत्तर भारत का मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बादलों का पहरा है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तेज हवाओं के झोंको के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। मौसमी गतिविधियां बनने से लू का दौर लगभग खत्म हो गया है और फौरी तौर पर गर्मी से काफी राहत मिली है। कमोबेश यही हालात पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखे जा रहे हैं। खासकर, ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। उधर, पूर्वोत्तर के असम, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी संभव है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसके अतिरिक्त मुंबई समेत पूरे पश्चिम में मानसून मेहरबान है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं।

Mausam Kal Ka

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल23 °C28 °C
जयपुर 26 °C31 °C
पटना27 °C34 °C
लखनऊ27 °C36 °C
दिल्ली27 °C32 °C
मुंबई27 °C28 °C
हैदराबाद 25 °C31 °C
चेन्नई29 °C37 °C
शिमला19 °C24 °C
देहरादून23 °C30 °C
कश्मीर14 °C21 °C

End of Feed