Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, दक्षिण राज्यों में भी अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam 19 October 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसमी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण भारत में कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि कुछ राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

Kal Ka Mausam 19 October 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में मौसम के अलग-अलग रंग नजर आएंगे वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वेदर सिस्टम की बात करें तो, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

लक्षद्वीप से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश से गुजरते हुए एक ट्रफ भी बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर सक्रिय ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे IST उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक प्रभावी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर लगभग 28° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 70° पूर्वी देशांतर के आसपास एक ट्रफ भी सक्रिय है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक एक ट्रफ फैला हुआ है। इस बीच, थाईलैंड की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

End of Feed