अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खतरनाक, 11 राज्यों में आंधी-बारिश, वज्रपात; लू-ओलावृष्टि से रहें सावधान

उत्तर भारत में आसमान छू रहा पारा भीषण लू की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, कुछ हिस्सों पर मौसम बदलाव से गुजर सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बारिश और बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त है। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ दक्षिण भारत के कुछ तटीय भागों पर तेज वर्षा का अनुमान है। हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में रहेंगे।

देश के अधिकांश भागों में गर्मी और लू की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इस बीच कुछ हिस्सों पर मौसमी तंत्र सक्रिय हुए हैं, जिससे बादलों की आवाजाही तेज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी हिस्सों पर आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर 19 अप्रैल तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पर्वतीय भागों पर तेज हवाओं के बीच बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ भागों पर आंशिक तौर पर बदली छाई नजर आ सकती है और कुछ हिस्सों पर बूंदाबांदी मौसम तापमान पर असर डाल सकती है। हालांकि, बिहार-यूपी वालों को भीषण गर्मी और धूल भरी लू का सामना करना पड़ेगा। उधर, हीटवेव के बीच महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज वर्षा का अलर्ट है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान आने और बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार के कुछ हिस्सों पर मौसम बदला हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं, कई जिलों में गर्मी और धूप के बीच बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन किसी बड़े मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट नहीं जारी किया गया। खराब मौसम के दौरान ठनका गिरने की संभावना है।

End of Feed