कल का मौसम 17 April 2025 : बारिश के साथ आएगी तेज आंधी, ओलावृष्टि के साथ गिरेगी बिजली; IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 17 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले 24 घंटे मौसमी गतिविधियों के लिहाज से बेहद खास हैं। उत्तर भारत में जहां भीषण लू का अलर्ट है तो वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने अगले 2 से 4 दिन तक तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल तक एक बार फिर तेज आंधी के बौछारें पड़ने की संभावना है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से ये सप्ताह काफी राहत भरा रह सकता है। भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए खुशखबरी दी है। इस दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बेमौसम बारिश का संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बादल के बरसने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में 17-18 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लेकिन, 16 से 20 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की खबर है, जिसके प्रभाव से 18 और 19 तारीख को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हिमाचल, जम्मू-कश्मीर आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी-बारिश का पूर्वानुमान है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा है।

kal ka mausam 17 April 2025.

कल का मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे लू और लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।

End of Feed